नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-देहरादून-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बजरी से भरे ट्राले के बीच सड़क पर फंस जाने के कारण कई घंटों तक जाम लग गया। ट्राले के बीच में फंसने से देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं, जिससे देहरादून से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से देहरादून आने-जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। इस जाम का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ा। सुबह का समय होने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल जाने के लिए बस स्टॉप पर पहुंचे थे, लेकिन हाईवे पूरी तरह बंद होने की वजह से स्कूल बसें मौके पर नहीं पहुंच सकीं। स्थिति को देखते हुए एक निजी स्कूल प्रबंधन को आज छुट्टी तक घोषित करनी पड़ी। नाहन आने वाले विद्यार्थियों, नन्हे बच्चों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानी के बीच घंटों सड़क पर ही वक्त काटना पड़ा। हादसे और जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद, सुबह 10:30 बजे एक बड़ी क्रेन की मदद से फंसे हुए ट्राले को बीच सड़क से हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने सूझबूझ से दोनों तरफ का ट्रैफिक वन-वे करके धीरे-धीरे जाम खुलवाया और यातायात को सुचारू किया। वहीँ गर्मी और चिलचिलाती धुप में लोगो में गुस्सा भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संकरे और चढ़ाई वाले पैच पर भारी वाहनों के कारण लगातार दिक्कतें आ रही हैं। अभी दो दिन पहले ही इसी हाईवे पर उतराई के दौरान आलू से लदे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो गाड़ी पर पलट गया था। लगातार हो रहे इन हादसों और जाम से नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े रहे ।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
