नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के नाहन में आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 17 मई की शाम का बताया जा रहा है।पहले मामले में शिकायतकर्ता संगीता पत्नी रोहित, निवासी अमरपुर मोहल्ला, ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ मंदिर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मदन मोहन और उसके बेटे ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और लोगों के सामने बेइज्जत किया। शिकायत के अनुसार बहस के दौरान मदन मोहन ने रोहित को पीछे से पकड़ लिया, जबकि उसके बेटे ने ईंट उठा ली। इसी दौरान झगड़ा छुड़ाते समय मदन मोहन का पैर फिसल गया और वह मुंह के बल गिर पड़ा। संगीता ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर उनके घर के बाहर गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकियां देते हैं। वहीं दूसरे पक्ष से शिकायतकर्ता मदन मोहन स्वामी पुत्र स्वर्गीय कांति नारायण स्वामी, सेवानिवृत्त कर्मचारी बिजली विभाग, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन, ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे अमित के साथ फोटोस्टेट दुकान गए थे। आरोप है कि रास्ते में रोहित और उसकी पत्नी संगीता ने उन्हें रोककर मारपीट की तथा ईंट उठाकर हमला किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में रोहित ने 6-7 अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। घटना में मदन मोहन को बाजू, नाक, माथे और दांत में चोटें आईं, जबकि उनके बेटे अमित को बाजू और कान के पीछे चोट लगी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना नाहन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28