नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्षnt डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब जाने वाली है और प्रदेश में भाजपा सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता से स्पष्ट हो गया है कि व्यवस्था पतन की कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। डा. राजीव बिन्दल ने आज मंगलवार को जिला परिषद के त्रिलोकपुर वार्ड. न. 12 (काला आम ) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रोमिला शर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार हेतू आयोजित विभिन्न बैठकों और जन सम्पर्क के दौरान, यह बात कही। डा. बिन्दल ने मोगीनन्द, नागल सुकेती, मैनथापल, त्रिलोकपुर, पालियों, कौलावाला भूड़, जंगला भूड, बर्मा पापडी और सलानी कटोला में आयोजित चुनाव जन सम्पर्क अभियान में भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को जिला परिषद सहित पंचायती राज संस्थानों के चुनाव में वोट मांगने का अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में एक भी विकास का कार्य नहीं किया और भाजपा सरकार के समय खोले गए जनहित के दर्जनों संस्थानों को ताले जड़ दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, स्वास्थ्य संस्थान, पटवार सर्कल, तहसील, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , पशु चिकित्सा जैसे 15 से अधिक जन हितैषी सस्थानों पर ताला जड़ने वाली कांग्रेस सरकार को इन चुनावा में जनता अच्छा सबक सिखयेगी। डा. राजीव बिन्दल ने त्रिलोकपुर जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रोमिला देवी को अपना आशीर्वाद देने के लिए जनता से अपील की।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
