Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में भाजपा को मिला निर्दलीयों का साथ , निर्मल कौर अध्यक्ष तो इंद्रजीत मीका बने उपाध्यक्ष
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में भाजपा को मिला निर्दलीयों का साथ , निर्मल कौर अध्यक्ष तो इंद्रजीत मीका बने उपाध्यक्ष

    By Himachal VartaMay 21, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-आखिरकार तीन दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आज उस समय खत्म हो गया जब भारतीय जनता पार्टी ने पांवटा साहिब नगर परिषद पर अपनी दावेदारी पेश की।  मीडिया से रूबरू हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि पांवटा साहिब नगर परिषद में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर परिषद बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और पूर्व में नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्ष रही निर्मल कौर को एक बार फिर नगर परिषद का अध्यक्ष चुना गया है , वहीं उपाध्यक्ष के रूप में निर्दलीय जीत कर आए इंद्रजीत सिंह मीका को चुना गया है।
    गौर हो कि पांवटा साहिब नगर परिषद में 17 तारीख को आए चुनाव नतीजे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के चार चार जीत कर आये थे , जबकि पांच निर्दलीय जीत कर आए थे , जिसके चलते यह कयास  लगाए जा रहे थे कि पांवटा साहिब में नगर परिषद पर निर्दलीयों का कब्जा होगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार निर्दलीयों के संपर्क में थे कि वह निर्दलीयों को अपने पक्ष में करें , लेकिन आखिरकार पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी की रणनीति काम आई और एक बार फिर पांवटा साहिब में भाजपा समर्थित नगर परिषद बनाने में कामयाब हुए। पत्रकार वार्ता में सर्वशक्ति भटनागर , राजरानी , आशा देवी , कुलदीप चौधरी , मयंक चौहान और  ममता सैनी ने भारतीय जनता पार्टी नगर परिषद को समर्थन देने का ऐलान किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.