नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर राजगढ़ स्थित बड़ू साहेब के एटरनल विश्वविद्यालय के गर्ल हॉस्टल में छात्राओं की निजता के साथ खिलवाड़ करने के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में एक सफाई कर्मी ने छात्राओं के वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं।हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई।पुलिस के अनुसार आरोपी सफाई कर्मी की पहचान झारखंड निवासी छेदन साहू के रूप में हुई है। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि गर्ल हॉस्टल की छात्राओं की शिकायत पर आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस में वीडियो बनाने वाले मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल को फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
