नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-बीती रात नेशनल हाइवे देहरादून- चंडीगढ़ पर शम्भूवाला के नजदीकी करीब 11:30 बजे एक हादसे में अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार यूको को टक्कर मार दी जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान हाईवे पर पावँटा साहिब से नाहन की तरफ आ रहे हैं भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हादसे में घायल युवकों को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत एक घायल को अपनी गाड़ी और एक अन्य को दूसरी गाड़ी में डालकर दोनों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। मीडिया को जानकारी देते हुए डा राजीव बिंदल ने बताया कि उन्होंने इस घटना के बारे में तुरंत पुलिस और मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकों को सूचित कियाऔर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर दोनों घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। बिंदल ने बताया कि घायल यूवको के मुताबिक उनको एक पिकअप गाड़ी द्वारा टक्कर मारी गई थी और टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया था।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
