नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 264 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम भांटावाली रेनबेक्सी चौक से गंगुवाला जाने वाली सड़क पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार नंबर HR04B-3205 को रुकने का इशारा किया। पुलिस ने बताया कि चालक ने कार को अचानक दाहिनी ओर कच्चे रास्ते में उतारकर भागने की कोशिश की, लेकिन आगे आम का पेड़ और सड़क किनारे पड़े लोहे के पाइप होने के कारण वह वाहन को आगे नहीं ले जा सका। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड में रखे एक बैग से स्ट्रिपों में 264 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी इन कैप्सूलों के संबंध में कोई लाइसेंस या डॉक्टर की पर्ची पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान बसारत अली उम्र 41 वर्ष पुत्र यामीन मोहम्मद निवासी गांव घुतनपुर, डाकघर बातामंडी, तहसील व थाना पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के रूप में हुई है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में धारा 22 और 25 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 26 मई 2026 तक का पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी यह नशीले कैप्सूल कहां से लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21