Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अघोषित बिजली कटौती से कालाअंब उद्योगपति परेशान
    सिरमौर

    अघोषित बिजली कटौती से कालाअंब उद्योगपति परेशान

    By Himachal VartaMay 26, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लघु उद्योग भारती सिरमौर इकाई ने नाराजगी जताई है। संस्था के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग नाहन को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंप पत्र समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कालाअंब एवं आसपास के औद्योगिक तथा व्यापारिक क्षेत्रों में पिछले काफी समय से बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है।
    इसके चलते उद्योगों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लघु उद्योग भारती ने कहा कि बिजली की लगातार बाधा से उद्योगों का उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है तथा मशीनों के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। लघु उद्योग भारती ने यह भी कहा कि अचानक बिजली चले जाने और बार-बार वोल्टेज फ्लक्चुएशन के कारण मशीनरी एवं विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
    जिससे उद्योगों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने विद्युत विभाग से मांग की है कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और क्षेत्र में नियमित व सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग इस गंभीर विषय पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करेगा। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.