नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-रेणूका ब्लॉक में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अचानक स्किड हो जाने से 40 वर्षीय चालक की मौत हो गई। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि इस हादसे में 40 वर्षीय अरुण लाल, पुत्र चमेल सिंह, निवासी कांसर डबरोग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौरअपने मोटरसाइकिल नं० HP17D-1830 को कथित तौर पर तेज व लापरवाही से चलाने के कारण बायला के पास स्किड हो गई। एसपी ने बताया कि हादसे में अरुण लाल की मौत हो गई। इस संबंध में थाना रेणुका जी में एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
