नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन के कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी पर पंचायती राज चुनाव के लिए ग्राम सेन की सैर में आचार संहिता का उल्लंघन करके एक पब्लिक मिटिंग आयोजित करने का आरोप लगाया है। पार्टी के लीगल सेल ने रिटर्निग ऑफिसर एंव एसडीएम नाहन को लिखित शिकायत दी है। भाजपा ने पत्र में कहा कि 28 मई को दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए चुनावी प्रचार 26 मई को सांय 5 बजे बन्द हो गया था। मगर कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने 27 मई को इस पंचायत में एक जन सभा करके आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है । शिकायत में विधायक के खिलाफ आचार संहिता की उल्लंघना को लेकर एक्शन लिया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने भाजपा की विधायक के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीसी ने बताया कि मामले में जांच नोडल अधिकारी एंव एडीसी सिरमौर को सौंप दी गई है। विधायक द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नही यह जांच रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लिया जायेगा।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
