नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पांवटा ब्लॉक में आज एक दर्दनाक हादसे में एक सात वर्षीय बालक की नहर में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दी है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे का शिकार हुआ यह बालक घर से ईद के लिए अपने घर से परिजनों के साथ गया था। एसपी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ईद के कार्यक्रम के दौरान यह बालक परिजनों से अलग होकर साथ बह रही नहर की तरफ चला गया। जिसकी बाद में नहर में डूब जाने से मौत हो गई । नेगी ने बताया कि लोगों ने लापता हुए इस बालक की तालाश शुरु की तथा नहर से आगे जाकर बालक की लाश मिली।एसपी ने बताया लाश को कब्जे ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद लाश उसके परिजनों के हवाले की जायेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
