Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ज़िला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन में 83.85 प्रतिशत हुआ मतदान
    सिरमौर

    ज़िला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन में 83.85 प्रतिशत हुआ मतदान

    By Himachal VartaMay 30, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के अंर्तगत ज़िला सोलन में आज अंतिम चरण के निर्वाचन में कुल 83.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज सोलन ज़िला की कुल 82 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 107652 मतदाताओं में से 90272 मतदाताओं ने आज मतदान किया। कुल 54837 पुरुष मतदाताओं में से 45587 तथा कुल 52815 महिला मतदाताओं में से 44685 ने मतदान किया।
    सोलन ज़िला में कुल मत प्रतिशत 83.85 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.13 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.77 रहा।
    उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 15173 मतदाताओं में से 12810 ने मतदान किया। कुल 7618 पुरुष मतदाताओं में से 6507 तथा कुल 7555 महिला मतदाताओं में से 6303 ने मतदान किया। विकास खण्ड सोलन में कुल मत प्रतिशत 84.43 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 85.41 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.47 रहा।
    विकास खण्ड कण्डाघाट की 08 ग्राम पंचायतों में कुल 7373 मतदाताओं में से 6219 ने मतदान किया। कुल 3809 पुरुष मतदाताओं में से 3199 तथा कुल 3564 महिला मतदाताओं में से 3020 ने मतदान किया। विकास खण्ड कण्डाघाट में कुल मत प्रतिशत 84.35 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.99 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.74 रहा।
    विकास खण्ड धर्मपुर की 08 ग्राम पंचायतों में कुल 10749 मतदाताओं में से 9017 ने मतदान किया। कुल 5488 पुरुष मतदाताओं में से 4601 तथा कुल 5261 महिला मतदाताओं में से 4416 ने मतदान किया। विकास खण्ड धर्मपुर में कुल मत प्रतिशत 83.89 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.83 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.93 रहा।
    विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 24114 मतदाताओं में से 18944 ने मतदान किया। कुल 12162 पुरुष मतदाताओं में से 9366 तथा कुल 11952 महिला मतदाताओं में से 9578 ने मतदान किया। विकास खण्ड कुनिहार में कुल मत प्रतिशत 78.56 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 77.01 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.14 रहा।
    विकास खण्ड पट्टा की 08 ग्राम पंचायतों में कुल 11470 मतदाताओं में से 9553 ने मतदान किया। कुल 5912 पुरुष मतदाताओं में से 4929 तथा कुल 5558 महिला मतदाताओं में से 4624 ने मतदान किया। विकास खण्ड पट्टा में कुल मत प्रतिशत 83.29 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.37 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.2 रहा।
    विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 38773 मतदाताओं में से 33729 ने मतदान किया। कुल 19848 पुरुष मतदाताओं में से 16985 तथा कुल 18925 महिला मतदाताओं में से 16744 ने मतदान किया। विकास खण्ड नालागढ़ में कुल मत प्रतिशत 86.99 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 85.57 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 88.47 रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.