Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    सिरमौर

    पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज

    By Himachal VartaMay 31, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पुरुवाला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रणबीर सिंह पुत्र जय चन्द निवासी गांव अम्बोया (चिलोई), डाकघर राजपुरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 29 मई को दोपहर के समय उनके बेटे तुषार ने फोन पर सूचना दी कि दिव्यांशु शटरिंग सामग्री से लदी एक पिकअप में रूदाणा जा रहा था, जो रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में दिव्यांशु पिकअप के नीचे दब गया।बताया गया कि पिकअप नंबर HP17C-8245, जो सुमेर चन्द की है, को अजय कुमार पुत्र सोम प्रकाश निवासी रूदाणा चला रहा था। वाहन अम्बोया से शटरिंग सामग्री लेकर रूदाणा जा रहा था। भरली के समीप पहुंचने पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दिव्यांशु को पीठ और कमर में गंभीर चोटें आईं। घायल दिव्यांशु को पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से परिजन उसे उपचार के लिए हर्बटपुर मसीही अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना चालक अजय कुमार की लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुई। पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए), 106 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.