Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    सिरमौर

    ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर

    By Himachal VartaJune 3, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगार प्रदान करने के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिला सिरमौर में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नाहन युवाओं को अनेकों व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
    यूको आरसेटी सिरमौर में पिछले 03 वर्षों में ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के 07 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिनमें 166 युवतियों व महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गत तीन वर्षो में 72 महिलाओं ने अपना स्वयं का रोजगार सृजित कर लिया है जबकि अन्य 94 प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं रोजगार के लिए प्रयासरत है जिन्हें संस्थान द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण के रूप में आर्थिक सहायता तथा अन्य सभी प्रकार के सहयोग प्रदान किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त इन्हें व्यक्तित्व विकास, मार्केटिंग, उद्यमशीलता कौशल भी सिखाया जाता है ताकि उनमें आत्मविश्वास पैदा हो और वह अपना व्यवसाय सफलतापूर्ण संचालित कर सके।
    इस संस्थान द्वारा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक बैच में जिला की 28 से 30 युवतियों को 35 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसमें उनके रहने तथा खाने की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाती है। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संस्थान द्वारा विभिन्न स्थानों पर अनुभव भ्रमण के लिए भी भेजा जाता है ताकि वह अपने व्यवसाय से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान तथा नई तकनीकों को सीख सके। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के साथ 02 वर्ष तक समन्वय भी स्थापित किया जाता है, ताकि उन्हें अपना स्वरोजगार स्थापन तथा संचालन में आने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.