नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगार प्रदान करने के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिला सिरमौर में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नाहन युवाओं को अनेकों व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
यूको आरसेटी सिरमौर में पिछले 03 वर्षों में ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के 07 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिनमें 166 युवतियों व महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गत तीन वर्षो में 72 महिलाओं ने अपना स्वयं का रोजगार सृजित कर लिया है जबकि अन्य 94 प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं रोजगार के लिए प्रयासरत है जिन्हें संस्थान द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण के रूप में आर्थिक सहायता तथा अन्य सभी प्रकार के सहयोग प्रदान किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त इन्हें व्यक्तित्व विकास, मार्केटिंग, उद्यमशीलता कौशल भी सिखाया जाता है ताकि उनमें आत्मविश्वास पैदा हो और वह अपना व्यवसाय सफलतापूर्ण संचालित कर सके।
इस संस्थान द्वारा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक बैच में जिला की 28 से 30 युवतियों को 35 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसमें उनके रहने तथा खाने की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाती है। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संस्थान द्वारा विभिन्न स्थानों पर अनुभव भ्रमण के लिए भी भेजा जाता है ताकि वह अपने व्यवसाय से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान तथा नई तकनीकों को सीख सके। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के साथ 02 वर्ष तक समन्वय भी स्थापित किया जाता है, ताकि उन्हें अपना स्वरोजगार स्थापन तथा संचालन में आने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
