नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल श्री रेणुकाजी झील में गुरुवार को एक 21 वर्षीय युवक के लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक झील में डूब गया है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान सुमित निवासी सामुदायिक बस्ती ददाहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ दोपहर के समय रेणुकाजी झील में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया।घटना के बाद झील के स्नानघाट की सीढ़ियों से युवक के कपड़े, जूते और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके बाद उसके साथ मौजूद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।मामले की जानकारी मिलते ही सामुदायिक बस्ती के लोग बड़ी संख्या में झील किनारे पहुंच गए। वहीं रेणुकाजी पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने झील के आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।पुलिस अब युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की सहायता लेने की तैयारी कर रही है। मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
