Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    सिरमौर

    पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार

    By Himachal VartaJune 5, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाथापाई करने वाले आरोपी फरहान को हिरासत में ले लिया है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने नाहन में आज मीडिया को जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि वायरल वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है वह आईआरबी की 6ठी बटालियन धौला कुआं में तैनात है और वर्तमान में पांवटा साहिब के तारुवाला स्थित स्ट्रांग रूम में यह अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्होंने बताया कि ये जवान बीते कल ये जवान दोपहर में ड्यूटी के लिए जा रहा था तो रास्ते में  गोंदपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके आगे से कट मारा जिसके बाद पुलिस कर्मी ने उस गाड़ी चालक को गाड़ी ठीक से चलाने को कहा। जिसके बाद उस गाड़ी चालक ने इस पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की और उसका बैग छिनने का भी प्रयास किया जिसका वीडियो  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
    फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगामी तफ्तीश जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.