नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ द्वारा गुरुवार को एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ शिरगुल मंदिर, राजगढ़ से उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) राजगढ़ राजकुमार ठाकुर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और हाथों में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित स्लोगन एवं संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।रैली राजगढ़ के मुख्य बाजार से होकर निकली जहां विद्यार्थियों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” तथा “प्रकृति की रक्षा, भविष्य की सुरक्षा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। छात्राओं ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को बेहद मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कर्तव्य बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों की जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी यदि पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएगी तो समाज में सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य
