नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस सरकार पूरी तरह बौखला गई है और अब शिलाई विधानसभा क्षेत्र के साथ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी डिग्री कॉलेज रोनहाट के विलय का निर्णय क्षेत्र की जनता, विद्यार्थियों और अभिभावकों की भावनाओं पर सीधा प्रहार है। बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई विधानसभा कोई प्रयोगशाला नहीं है, जहां कांग्रेस सरकार अपनी विफल नीतियों और राजनीतिक बदले की भावना के प्रयोग करती रहे। चुनावों में जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया है, लेकिन सरकार जनादेश का सम्मान करने के बजाय क्षेत्र के संस्थानों को कमजोर करने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि सरकार द्वारा घोषित ₹5000 मासिक स्टाइपेंड केवल उन विद्यार्थियों तक सीमित रखा गया है जो नाहन कॉलेज में प्रवेश लेंगे। यदि कोई छात्र अपनी सुविधा के अनुसार किसी अन्य नजदीकी सरकारी महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है तो उसे इस सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा। यह छात्र हित में लिया गया निर्णय नहीं बल्कि विद्यार्थियों को मजबूर करने और आंकड़ों का खेल खेलने का प्रयास है। तोमर ने कहा कि रोनहाट जैसा दूरदराज़ क्षेत्र पहले ही शैक्षणिक सुविधाओं की चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में कॉलेज को मजबूत करने के बजाय उसका अस्तित्व समाप्त करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को बताना चाहिए कि यह शिक्षा सुधार है या फिर चुनावी हार का बदला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के मन में यह आशंका लगातार बढ़ रही है कि आज रोनहाट कॉलेज को निशाना बनाया गया है, कल कफोटा एसडीए�
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
