नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आज आयुष विभाग द्वारा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में एल.आर.वर्मा ने सभी विभागों को आपसी सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस वालंटियर्स तथा अधिकारियों व कर्मचारियों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया।
बैठक में जिला आयुष अधिकारी डा. जसप्रीत कौर ने अवगत करवाया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नाहन स्थित पक्का तालाब मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस दिन योग शिविर प्रातः 6 से 8 बजे के मध्य आयोजित किया जाएगा। उन्होंने योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने तथा योग क्रिया आरंभ होने से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
