Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    सिरमौर

    आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी

    By Himachal VartaJune 8, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन में  सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब श्री रेणुकाजी क्षेत्र के देवना निवासी एक व्यक्ति का शव आयुर्वेदिक अस्पताल के मुख्य गेट पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान जगत सिंह निवासी देवना, श्री रेणुकाजी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह अस्पताल गेट पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीतराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मौके का निरीक्षण किया तथा पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। बताया जा रहा है कि मृतक नाहन के दिल्ली गेट क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल के नीचे सब्जी बेचने का काम करता था और स्थानीय लोगों के बीच परिचित चेहरा था। प्रारंभिक स्तर पर यह भी चर्चा है कि मृतक कुछ समय से आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा था। उस पर कुछ देनदारियां भी बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वह शराब का सेवन भी करता था। हालांकि पुलिस ने इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.