नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन के वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में स्थित गैस गोदाम के पीछे मंगलवार सुबह अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नाहन फायर स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 2 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम में मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। यदि दमकल विभाग तत्परता न दिखाता, तो आग पास ही स्थित गैस गोदाम तक पहुंच सकती थी, जिससे भारी तबाही हो सकती थी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 08:50 बजे स्थानीय व्यक्ति ने दूरभाष के जरिए वाल्मीकि बस्ती स्थित गैस गोदाम के पास आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टुकड़ी सुबह दो मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि आग साधारण श्रेणी की थी, जो गैस गोदाम के पीछे सूखी घास और जंगल-झाड़ियों में लगी थी और लगभग 50 मीटर के दायरे में फैल चुकी थी। चूंकि आग सीधे गैस गोदाम के समीप थी, इसलिए स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई थी। दमकल कर्मियों ने तुरंत पानी की बौछारें डालकर आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब 20 मिनट तक चले पंप परिचालन और कुल 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। इस अग्निकांड में लगभग 500 रुपये मूल्य के गमलों के पौधे जलकर नष्ट हुए हैं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग की मुस्तैदी के कारण गैस गोदाम और उसके साथ लगते क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति खाक होने से बच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसे ‘अज्ञात’ माना जा रहा है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में फायरमैन (Fm) जयप्रकाश-I, प्रेम सिंह, जयप्रकाश-II और चालक (Dvr) प्रदीप कुमार सहित कुल 3 फायरमैन और 1 लीडिंग फायरमैन
Breakng
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
Tuesday, June 9
