नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-लघु उद्योग भारती, कालाअम्ब इकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय उद्योगपतियों से संवाद कर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश, उत्तर क्षेत्र प्रभारी अरविंद धुम्मल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी गर्ग तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिंदल का काला आम आगमन हुआ, जहां स्थानीय उद्यमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मुख्य कार्यक्रम पांवटा साहिब में नई इकाई के गठन के लिए निर्धारित था, लेकिन कालाआम इकाई के आग्रह पर उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच यहां अल्प प्रवास कर स्थानीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों, उद्योगों के समक्ष मौजूद चुनौतियों तथा प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संगठन के नेतृत्व ने कहा कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के हितों के संरक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। कालाअम्ब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और संवाद स्थानीय उद्योगों के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन भविष्य में और अधिक सशक्त होकर उद्योग हित में कार्य करेगा।
Breakng
- कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
- पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
- बीडीसी और जिला परिषद में करारी हार के बाद हर्षवर्धन ने रोहनाट कॉलेज करवाया बंद : बलदेव तोमर
- नाहन की जनता को दिखावे की राजनीति नहीं, परिणाम चाहिए : भावन शर्मा
Thursday, June 11
