Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    • बीडीसी और जिला परिषद में करारी हार के बाद हर्षवर्धन ने रोहनाट कॉलेज करवाया बंद : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    सिरमौर

    नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार

    By Himachal VartaJune 11, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन नगर परिषद चुनाव के नतीजे आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी शेष है, लेकिन वार्ड नंबर-1 से नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने अपने चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत कर दी है। शहर की ऐतिहासिक पहचान रहे रामकुंडी तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होते ही यह पहल पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है।वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा रामकुंडी तालाब पानी के अभाव, गाद और झाड़ियों के कारण अपनी पहचान खो चुका था। स्थानीय लोगों की नजरों के सामने धीरे-धीरे यह ऐतिहासिक स्थल खंडहर में तब्दील होता जा रहा था। चुनाव प्रचार के दौरान कपिल गर्ग ने इस स्थान के पुनर्जीवन का वादा किया था और अब जीत के तुरंत बाद उन्होंने उस दिशा में पहला कदम भी उठा दिया है। वार्डवासियों और सहयोगियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनें लगाकर तालाब में जमी गाद, मिट्टी, झाड़ियां और घास-फूस हटाने का काम शुरू किया गया। खास बात यह है कि यह कार्य फिलहाल किसी सरकारी बजट से नहीं बल्कि कपिल गर्ग द्वारा अपने निजी संसाधनों से करवाया जा रहा है।कपिल गर्ग ने बताया कि रामकुंडी केवल एक तालाब नहीं बल्कि नाहन की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा है। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे इस स्थल को नई पहचान देने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चरण में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये की लागत से यहां आधुनिक पार्क विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। योजना के अनुसार पार्क में आकर्षक फव्वारा, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, ओपन जिम, योग स्थल, हरित लॉन, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.