Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    सिरमौर

    कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन

    By Himachal VartaJune 11, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-लघु उद्योग भारती, कालाअम्ब इकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय उद्योगपतियों से संवाद कर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश, उत्तर क्षेत्र प्रभारी अरविंद धुम्मल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी गर्ग तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिंदल का काला आम आगमन हुआ, जहां स्थानीय उद्यमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मुख्य कार्यक्रम पांवटा साहिब में नई इकाई के गठन के लिए निर्धारित था, लेकिन कालाआम इकाई के आग्रह पर उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच यहां अल्प प्रवास कर स्थानीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों, उद्योगों के समक्ष मौजूद चुनौतियों तथा प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संगठन के नेतृत्व ने कहा कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के हितों के संरक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। कालाअम्ब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और संवाद स्थानीय उद्योगों के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन भविष्य में और अधिक सशक्त होकर उद्योग हित में कार्य करेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.