नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-03 जून को गांव किल्लोड में एक बस की चपेट में आई एक महिला की इलाज के दौरान बीते दिन पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि अनिल कुमार पुत्र कुन्दर सिंह, निवासी गांव किल्लौड़, डाकघर बढ़ाना, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पुरुवाला मे बस संख्या HP17B-6003 के चालक सुरेश के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। एसपी ने कहा कि शिकायत के अनुसार दिनांक 03 जून को गांव किल्लौड़ में उक्त बस की चपेट में आने से अनिता देवी (40 वर्ष), पत्नी गुलाब सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
घायल महिला का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चला, नेगी ने बताया कि दिनांक 11 जून को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई ।
पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगामी जांच शुरू कर दी है।