Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    सिरमौर

    सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल

    By Himachal VartaJune 13, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा 15 जून 2026 को जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल  का आयोजन किया जाएगा । इस व्यापक अभ्यास का उद्देश्य भूकंप, बादल फटने,  भूस्खलन, बाढ तथा वन अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान  विभिन्न  विभागों एवं संस्थाओं की तैयारियो, समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का  परीक्षण करना है।   मेगा मॉक ड्रिल के अंतगर्त जिले के विभिन्न  उपमंडलो में कुल आठ स्थलो का चयन किया गया है, जहां अलग-अलग आपदा परिदृष्यों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यो का अभ्यास किया जाएगा।
    मेगा मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित स्थानों में नाहन मुख्यालय स्थित रूचिरा पेपर्स में आगजनी एवं भूकंप से क्षति, पच्छाद  उपमण्डल की एसवीएन काॅंलोनी  सराहां में भवन ध्वस्त होने, राजगढ के शिरगुल चौक बाजार में भवन गिरने, पांवटा साहिब  के सिरमौरी ताल क्षेत्र में भूस्खलन, शिलाई के राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक विद्यालय टिम्बी में बाढ एवं भवन क्षति, कफोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन में भवन ध्वस्त होने एवं आगजनी, संगडाह के पुराना  तहसील भवन रेणुका जी में भवन गिरने तथा नाहन मुख्यालय के बनेठी विश्राम गृह के समीप रात्रीकालीन वन अग्निकांड की घटनाओं पर आधारित मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी। जिला प्रशासन के अनुसार इस अभ्यास में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निषयन, गृह रक्षक, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, राजस्व विभाग तथा अन्य संबधित संस्थाएं भाग लेंगे।
           मेगा मॉक ड्रिल के दौरान  खोज एवं बचाव, घायलों को प्राथमिक  उपचार, निकासी, राहत शिविर प्रबंधन, संचार व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों  के मध्य समन्वय का परीक्षण किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.