ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय महत्व की बल्क ड्रग पार्क परियोजना को नई रफ्तार देते हुए जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क के लिए 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था विकसित करने हेतु 28 करोड़ 50 लाख 54 हजार 28 रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों के लिए विश्वसनीय एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लगातार नई गति मिल रही है। परियोजना के लिए चरणबद्ध ढंग से सभी आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, ताकि इसे शीघ्र धरातल पर उतारकर हिमाचल प्रदेश को देश के अग्रणी फार्मा एवं औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
*देश के केवल तीन बल्क ड्रग पार्कों में शामिल है हरोली परियोजना*
