Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    सिरमौर

    पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें

    By Himachal VartaJune 14, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में बेमौसमी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार शाम और शनिवार को बदले मौसम ने क्षेत्र की नकदी फसलों पर ऐसा कहर बरपाया कि कई गांवों में खेतों में खड़ी टमाटर और शिमला मिर्च की फसलें पूरी तरह बिछ गईं। किसानों का दावा है कि नुकसान करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है।पच्छाद के सिरमौरी मंदिर, डिंगरी सरजेट, भैलन, डिंगरी धिनी, मढ़ीघाट, जयहर, शाडिया, शौटी, मासरिया और नारग समेत अनेक क्षेत्रों में तेज तूफान और ओलावृष्टि ने सबसे अधिक नुकसान टमाटर और शिमला मिर्च की फसलों को पहुंचाया। कई स्थानों पर पौधों की टहनियां टूट गईं, जबकि तैयार हो रही फसल जमीन पर गिरकर खराब हो गई।किसानों का कहना है कि तीन से चार माह की मेहनत कुछ घंटों में बर्बाद हो गई। जिस फसल से उन्हें पूरे साल की आय की उम्मीद थी, वह अब तबाही के कगार पर पहुंच गई है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि एक सीजन में टमाटर और शिमला मिर्च की खेती पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं और अब उत्पादन शुरू होने से पहले ही फसल को भारी झटका लग गया है। डिंगरी सरजेट के प्रताप सिंह, जितेंद्र ठाकुर और योगेंद्र सिंह, डिंगरी धिनी के कुलदीप ठाकुर, शौटी के हितेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह तथा शाडिया के नरदेव ठाकुर सहित कई किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से तत्काल नुकसान का सर्वे करवाने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.