नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत हरिपुर खोल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान बलजिन्द्र सिंह (45 वर्ष) निवासी रामपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से लापता था। उन्होंने बताया कि पत्नी के निधन के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था तथा अत्यधिक शराब सेवन का आदी था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी प्रकार की हिंसक चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
