Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    सिरमौर

    पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    By Himachal VartaJune 15, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध किए जाने और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में केसर सिंह पुत्र शादी राम, निवासी गांव कन्योडी (छोई), डाकघर ठाकुरद्वारा, जिला सिरमौर ने बताया कि गांव सतौडा लिंक रोड से कन्योडी तक ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से करीब 8-9 वर्ष पूर्व एक कच्ची सड़क बनाई थी। इस मार्ग का उपयोग ग्रामीणों, वाहनों तथा पशुओं के आवागमन के लिए लंबे समय से किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार 8 जून 2026 को सुमित्रा देवी, सोमदत्त उर्फ रिंकू, रघुवीर और रत्नी देवी ने जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क को खोद दिया, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। आरोप है कि जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकियां भी दी गईं। पुलिस थाना पच्छाद ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.