नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पुरुवाला में पुलिस बूथ रामपुरघाट में तैनात मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार 13 जून 2026 की शाम वह रामपुरघाट, कुंजा मतरालियों, पहाड़ी कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमित यातायात जांच ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रामपुरघाट चौक के समीप एक एक्टिवा स्कूटी (नंबर HP17H-1248) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के अनुसार स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। जांच के दौरान चालक से ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर उसने बताया कि लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक जारी नहीं हुआ है। पुलिस शिकायत के अनुसार यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्कूटी का चालान किया गया। इस दौरान चालक की पहचान मोहित पुत्र सचिन निवासी पट्टीनत्था सिंह, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई। स्कूटी पर उसके साथ सविता पत्नी सचिन भी सवार थी। शिकायत में कहा गया है कि चालान किए जाने के बाद स्कूटी चालक ने किसी व्यक्ति को फोन किया, जिसके कुछ समय बाद एक व्यक्ति ऑल्टो कार (नंबर HP17J-0626) में मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार उसकी पहचान सचिन पुत्र रामपाल निवासी पट्टीनत्था सिंह, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई।
Breakng
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
Monday, June 15