नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला में कृषि विभाग ने सफलतापूर्वक गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। जिला में 8 अप्रैल से 15 जून तक जिले के दो खरीद केंद्रों पर किसानों से हजारों क्विंटल गेहूं खरीदा गया। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहब सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल से 15 जून तक जिले के किसानों से कुल 19 हजार 777 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।उन्होंने बताया कि जिले के 640 किसानों ने अपनी फसल खरीद केंद्रों पर बेची। सरकार द्वारा इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए पांवटा साहिब और धौलाकुआं में केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें से 15 हजार 634 क्विंटल गेहूं पांवटा साहिब केंद्र में खरीदा गया, जबकि धौलाकुआं केंद्र में 4 हजार 142 क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की गई। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। उन्होंने कहा कि तीन महीनों के भीतर गेहूं बेचने वाले सभी किसानों को ऑनलाइन पेमेंट की गई।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
