नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला के आंजभोज क्षेत्र के धनला गांव में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां आयोजित शांत महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दरअसल यहां सदियों से विराजमान शिरगुल देवता और विजट महाराज के नए मंदिर का निर्माण किया श्रद और इसी उपलक्ष्य पर यहां शांत महायज्ञ आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से देवताओं की छड़ियां भी धनला पहुंचीं। आज नए मंदिर में शिरगुल महाराज और विजट महाराज की विधिवत प्रतिष्ठा की गई। हजारों लोग इस ऐतिहासिक और धार्मिक पल के साक्षी बने। आंज भोज के धनला गांव में आयोजित शांत महायज्ञ के अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कई सदियों के बाद यहां विजट महाराज और शिरगुल के नए मंदिर का निर्माण हुआ है और इस उपलक्ष पर शांत महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसके लिए पिछले लंबे समय से तैयारी चल रही थी। लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार यहां पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे साथ ही यह क्षेत्र में एकमात्र ऐसा धार्मिक स्थल है जहां शिरगुल और विजट महाराज दोनों ही विराजमान है। लोगों ने बताया कि शांत महायज्ञ के दौरान क्षेत्र के कई गांव के देवी देवताओं को भी धनवा गांव में आमंत्रित की गई थी और लोगों को एक साथ कई देवताओं के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। जिला सिरमौर के धनला गांव में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां आयोजित शांत महायज्ञ में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
