Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    सिरमौर

    नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

    By Himachal VartaJune 19, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-ओबीसी अधिकार संरक्षण मंच, ट्रांस-गिरी क्षेत्र, जिला सिरमौर के बैनर तले गुरुवार को नाहन में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों, विशेषकर युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज के अधिकारों, आरक्षण व्यवस्था तथा भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सभा का मुख्य उद्देश्य OBC समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, जनगणना 2026 में OBC के लिए पृथक कॉलम शामिल करवाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुरक्षित बनाए रखने की मांग को सरकार तक पहुंचाना रहा। सभा के बाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के प्रधानमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनगणना 2026 में OBC का अलग कॉलम जोड़ने, वर्तमान आरक्षण और प्रतिनिधित्व की लिखित सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा OBC वर्ग के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। ज्ञापन में मांग उठाई गई कि जनगणना 2026 में OBC का पृथक कॉलम शामिल किया जाए. OBC वर्ग के संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण एवं प्रतिनिधित्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, OBC आरक्षण व्यवस्था का प्रभावी और पूर्ण क्रियान्वयन किया जाए, OBC आयोग को अधिक शक्तियां प्रदान की जाएं, OBC विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार किया जाए, सरकारी सेवाओं और संस्थानों में OBC प्रतिनिधित्व की नियमित समीक्षा की जाए, OBC समाज की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए, ट्रांस-गिरी क्षेत्र के OBC समाज की विशेष चिंताओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.