नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल नाहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून, 2026 को निर्धारित शट डाउन को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है अब यह शट डाउन 28 जून, 2026 को प्रातः 8ः30 बजे से शाम 7ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 33 केवी गिरिनगर नाहन लाइन तथा 33 केवी सब स्टेशन दो-सड़का व वहां से निर्गमित समस्त 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मुरम्मत व रख-रखाव कार्य के चलते सम्पूर्ण नाहन शहर तथा आसपास के लगते क्षेत्रों जिसमें दो-सड़का, मझोली, जड़जा, तालों, सैन की सेर तथा गड्डा आदि शामिल है, में विद्युत आपूर्ति 28 जून, रविवार को बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि यह शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी रहेगा। उन्होंने इस शट-डाउन के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
- हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
- ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
- शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
Saturday, June 20
