Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    सिरमौर

    जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन

    By Himachal VartaJune 21, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला के जल शक्ति मंडल राजगढ़ में विभिन्न पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए पैरा पम्प चालक, पैरा फिटर तथा बहुउदेशीय कार्यकर्ता के कुल 10 पदों को अंशकालीन आधार पर भरा जा रहा है।
    अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल राजगढ़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंशकालीन आधार पर 04 पैरा पम्प चालक नियुक्त किए जांएगे जिसमें 02 पद अनारक्षित, 01 पद अनुसूचित तथा 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार पैरा फिटर के 02 पदों में 01 पद अनुुसूचित व 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए है, तथा बहुउदेशीय कार्यकर्ता के 04 पदों में 02 पद अनारक्षित, 01 पद अनुसूचित तथा 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
    उन्होंने बताया कि पात्र इच्छुक व्यक्ति 04 जुलाई, 2026 तक अपना आवेदन डाक द्वारा अथवा स्वयं जल शक्ति मंडल राजगढ़ कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते है।
    उन्होंने बताया कि पैरा पम्प चालक के उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/डीजल मैकेनिक/पंप आपरेटर अथवा पंप संचालन रखरखाव के ट्रेड में मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाण पत्र सहित 10 वीं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। पैरा फिटर उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त आईटीआई से फिटर ट्रेड में प्रमाण पत्र सहित 10 वीं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के लिए राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम 8 वीं पास होना चाहिए।
    इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष, तथा उसके पास हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
    पैरा पम्प चालक तथा पैरा फिटर की 7100 रुपये तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की 6000 रुपये प्रतिमाह पर अंशकालीन आधार पर प्रतिदिन 06 घंटे के लिए नियुक्ति की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.