नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-उपायुक्त सिरमौर, प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के उपरांत निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून, 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सूचना जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम-86 के तहत जिला परिषद सिरमौर की विशेष बैठक 23 जून, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे जिला परिषद कार्यालय, नाहन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से इस विशेष प्रयोजन हेतु आयोजित बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
