Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    सिरमौर

    आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया

    By Himachal VartaJune 21, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के पक्का तालाब मैदान नाहन में आज 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पार्षद नरेंद्र तोमर तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों, विभिन्न संस्थाओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमजन ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग तथा प्राणायाम क्रियाएं की।
    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक अमूल्य उपहार है जिससे न केवल भारत वर्ष अपितु सम्पूर्ण विश्व जुड़ रहा है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि शरीर, मन, आत्मा और समाज को जोड़ने वाली संपूर्ण जीवन पद्धती है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग  दिवस स्वस्थ जीवनशैली और सामूहिक कल्याण को बढावा देने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है। भारत देश ने योग के माध्यम से पूरे विश्व को शारीरिक विकास, मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य का पथ प्रदर्शन किया है।
    उन्होंने कहा कि इस वर्ष “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग“ विषय के साथ यह योग दिवस मनाया जा रहा है ताकि बढ़ती आयु के साथ आने वाले समय के लिए हम अपने आपको शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक व आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ रख सके। योग तथा प्राणायाम स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का प्रभावी माध्यम है इसलिए योग को दैनिक जीवन शैली का अंग बनाए।
    विधायक नाहन अजय सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राचीन काल से योग, साधना और देवी-देवताओं तथा ऋषि-मुनियों की स्थली रही है। यहां की समृद्ध संस्कृति, शुद्ध वातावरण मानव समाज को स्वस्थ, संतुलित तथा सकारात्मक जीवन प्रदान करती है। योग परंपरा को हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों तक भी पहुंचाना होगा ताकि वह अपने स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य का निर्माण कर देश, प्रदेश व समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
    उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग व व्यायाम क्रिया को अपनाकर, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली विकसित करने तथा नशा मुक्त समाज निर्माण में योगदान करने का आवाहन किया।
    इस जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला आयुष अधिकारी डा. जसप्रीत कौर ने योग शिविर में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग“ है। डॉ जसप्रीत कौर ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिला में योग को बढ़ावा देने के लिए 01 जून से 20 जून तक आनलाइन योग सत्र भी संचालित किए गए। उन्होंने आयुष विभाग की ओर से अतिथियों को औषधिय पौधे  भेंट कर सम्मानित किया।
    योग कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर प्रमोद पारिक ने उपस्थित लोगों को योग  प्रशिक्षकों  के साथ विभिन्न योग व प्राणायामों का अभ्यास करवाया तथा इन योग अभ्यासों से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
     
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.