नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को नाहन स्थित माता कालिस्थान मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाहन के प्रबुद्धजन, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देश, प्रदेश और जिला सिरमौर के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और पहल को जाता है। उनके नेतृत्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली और आज विश्व के 200 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाने का माध्यम है। भारतीय शास्त्रों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्वस्थ शरीर ही धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग तनावमुक्त जीवन, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी परिवार, समाज और राष्ट्र भी स्वस्थ एवं समृद्ध बन सकेगा।दकार्यक्रम के दौरान योग साधना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सृष्टि अग्रवाल, रूहानिका और आराध्य ठाकुर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
