Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    सिरमौर

    बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।

    By Himachal VartaJune 22, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 02 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व 06 आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 08 जुलाई, 2026 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
    बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सुरला के आंगनबाडी केन्द्र सुरला तथा ग्राम पंचायत देवका पुड़ला के आंगनवाड़ी केन्द्र पुड़ला में आंगनबाडी कार्यकर्ता का एक-एक पद तथा ग्राम पंचायत विक्रमबाग के आंगनवाड़ी केन्द्र डाडुवाला, ग्राम पंचायत पालियो के आंगनवाड़ी केन्द्र पालियो, ग्राम पंचायत बनकला के आंगनवाड़ी केन्द्र कून और बनकला, ग्राम पंचायत ददाहू के आंगनवाड़ी केन्द्र चूली व ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र खैरी में आंगनबाडी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जायेगा।
    उन्होंने बताया कि आवेदक सादे कागज पर मांगे गये सत्यापित दस्तावेजों सहित 08 जुलाई, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास तथा आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा परिवार की वर्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
    बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि आवेदनकर्ता अपने आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र जो कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार या उप मंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा जारी किया गया हो को संलग्न कर सकता है।
    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए अलग से कोई भी पत्र जारी नहीं किया जायेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.