Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaJune 23, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित श्रीमती शिवानी के जिला परिषद अध्यक्ष तथा श्री बलदेव भंडारी के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल दो व्यक्तियों की जीत नहीं है, बल्कि सिरमौर की जनता के विश्वास, विकास और सुशासन के प्रति आस्था की जीत है।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषद चुनावों में जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और कुशासन से पूरी तरह निराश हो चुकी है। सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचित होना आने वाले राजनीतिक परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को लगातार जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। यह दर्शाता है कि आम जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति के साथ खड़ी है। कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी, विकास कार्यों की धीमी गति और प्रशासनिक अव्यवस्था से जूझ रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जो गारंटियां दी थीं, उनमें से अधिकांश आज भी अधूरी हैं। महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, किसानों और आम जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.