Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    सिरमौर

    ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन

    By Himachal VartaJune 23, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल के नामी गिरामी सीनियर टेबल टेनिस खिलाड़ी 72 वर्षीय नाहन के डॉ पीटर डिसूजा ने हाल ही में सोलन की शलूनी यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में चैंपियन बने हैं। डॉ पीटर डिसूजा ने टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग की आयोजित सात प्रतिस्पर्धाओ में बाजी मार कर जीत का परचम लहराया है।
    देश में होने वाली टेबल टेनिस टूर्नामेंटस में एक ही दिन में एक सीनियर खिलाड़ी द्वारा अपनी उम्र को दरकिनार कर, पूरे जोश से 7 मैचों में अन्य खिलाड़ियों  को पछाड़ बाजी मार ना एक रिकॉर्ड है।
    डॉ पीटर ने टूर्नामेंट के 70 + आयु वर्ग में , 60 + आयु वर्ग में,50 +आयु वर्ग में, गोल्ड मेडल,60+ आयु वर्ग में सिल्वर मेडल,40+आयु वर्ग, मेंस सिंगल टीम में सिल्वर मेडल झटका।
    डॉ पीटर ने अक्स न्यूज लाइन को बताया कि ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में उन्होंने ने सात कैटगरी में जीत हासिल की है। दो वर्गों में एंट्री करने के बाद वो आयोजकों के अनुरोध पर नही खेले है।
    ऑल इंडिया टेबल टेनिस चेम्पियनशिप में देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड,उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर के श्रेष्ठ व वरिष्ठ खिलाड़ी जुटे।
    डिसूजा ने बताया कि उनका प्रयास है कि नई पनीरी  टेबल टेनिस के गुर सीखे, भविष्य के सफल खिलाड़ी बने, इसके लिए उन्होंने ने अपने क्लीनिक में टेबल टेनिस कोर्ट की स्थापना कर दी है। टेबल टेनिस खिलाड़ी यहां आकर अभ्यास करें, खेल की बारीकियां सीखें। यह भी काबिले जिक्र है कि डॉ पीटर डिसूजा ने अपने जमाने में वर्ष 1965 में जालंधर पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में इंडिया लेवल पर नम्बर 2 का खिताब जीता था।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.