Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    सिरमौर

    किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग

    By Himachal VartaJune 25, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कृषि विभाग सिरमौर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना किसान पंजीकरण (Farmer Registry) करवाएं, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।
    उप निदेशक कृषि साहिब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत प्रदेश में किसान पंजीकरण का कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों का पंजीकरण होना अब आवश्यक है, जिससे किसानों की मूल जानकारी सरकार के पास उपलब्ध हो सके तथा विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
    उन्होंने बताया कि भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत किसान ही प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का लाभ भी उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण हुआ होगा। साथ ही डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) के सफल क्रियान्वयन के लिए भी किसान पंजीकरण आवश्यक है, जिससे किसानों एवं उनकी फसलों का सही विवरण दर्ज किया जा सके।
    उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र (CSC) में जाकर निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान अपने साथ आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा भूमि अभिलेख (खसरा नंबर) अवश्य लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि जो किसान मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर का उपयोग करना जानते हैं, वे स्वयं भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
    कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द अपना किसान पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी कृषि योजना के लाभ से वंचित न रहें।
    उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के अधिकारियों, एसएमएस, एडीओ, एईओ तथा आत्मा परियोजना के बीटीएम एवं एटीएम से संपर्क कर सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.