Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    हमीरपुर

    पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान

    By Himachal VartaJuly 25, 2026
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित किए जा रहे पांच ग्राम विधिक सेवा केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियरों की इम्पैनलमेंट की जाएगी। इनके लिए इच्छुक एवं पात्र लोगों से 28 जुलाई तक यहां पक्का भरो स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
     जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर में गांव बोहनी, पटलांदर, भोरंज, नादौन और बड़सर में ग्राम विधिक सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं और जिला के विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों को इन केंद्रों के अंतर्गत लाया गया है। इनमें पैरा लीगल वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे जोकि आम लोगों को कानूनी मदद एवं इससे संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की मुफ्त कानूनी सहायता योजना और अन्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा सभी के लिए न्याय सुलभ बनाने में पैरा लीगल वॉलंटियर्स बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।
     कुलदीप शर्मा ने बताया कि पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए उनके कार्य दिवस के अनुसार 750 रुपये दैनिक मानदेय का प्रावधान किया गया है। आम तौर पर इन्हें हफ्ते में 2-3 दिन काम करना पड़ सकता है। यह एक स्वैच्छिक सेवा है। इसके लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति कम से कम मैट्रिक पास होना चाहिए। ये आवेदन 28 जुलाई तक पक्का भरो स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में पहुंच जाने चाहिए। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.