Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    सिरमौर

    कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    By Himachal VartaJuly 26, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज रविवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को देश की एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही हमारे देश को सीमाएं सुरक्षित है।
    उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने परिवार, सुख सुविधाओं तथा अपने जीवन की परवाह न करते हुए राष्ट्रहित में अपने प्राण निछावर किए। हमारे वीर सैनिकों का भारत की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की आन-बान और शान को कायम रखना लक्ष्य था।
    सांसद सुरेश कश्यप ने 27वें कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन सम्पूर्ण देश के लिए गौरव का दिवस है, वर्ष 1999 में आज के दिन भारतीय वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 18 हजार फीट की उंची चोटी पर जीत हासिल की थी।
    उन्होंने कहा कि यह दिन हिमाचल प्रदेश के लिए भी विशेष दिन है, जहां देश के सैकड़ों सैनिकों ने शहादत दी थी, वहीं प्रदेश के अनेक सैनिकों ने वीरता और गौरव की मिसाल पेश करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार उपेंद्र कुमार, आदेशक गृह रक्षा टीआर शर्मा, उप निदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, सहित सेना, पुलिस पूर्व सैनिक तथा होमगार्ड के जवानों ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.