ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक सोमवार को ज़िला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार लम्बड़दार ने की। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विकास खंड अधिकारियों (बीडीओ) ने भाग लिया।बैठक के दौरान ज़िला परिषद अध्यक्ष पवन कुमार लम्बड़दार ने जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं एवं योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर पहुँच सके। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनसहभागिता को भी प्राथमिकता देने पर बल दिया। बैठक में जिला परिषद के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के लिए पाँच स्थायी समितियों का गठन किया गया। इनमें साधारण स्थायी समिति, वित्त, संप्रेक्षण एवं योजना समिति, सामाजिक न्याय समिति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति तथा कृषि एवं उद्योग समिति शामिल हैं। इन समितियों के माध्यम से विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े विषयों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
