नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित द ओलिव स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 27 विद्यालयों (विद्यालय सहित 26 अन्य टीमों) ने भाग लिया, जिसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की बालक वर्ग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर जी.एस. सैनी और प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम भावना के बल पर यह सफलता हासिल हुई है। विद्यालय प्रशासन ने टीम के कोच प्रवीण कुमार को भी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके मार्गदर्शन की सराहना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
