Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका बांध विस्थापितों ने फिर जताया योगी ठाकुर पर भरोसा, फिर बने महासचिव
    सिरमौर

    रेणुका बांध विस्थापितों ने फिर जताया योगी ठाकुर पर भरोसा, फिर बने महासचिव

    By Himachal VartaJuly 28, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-श्री रेणुका जी बांध विस्थापित संघर्ष समिति की अहम बैठक सोमवार को अध्यक्ष विजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 200 से अधिक विस्थापित परिवारों ने भाग लेकर पुनर्वास, हाउसलेस ग्रांट और अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की। इस दौरान समिति के संगठनात्मक ढांचे में अहम बदलाव करते हुए योगी ठाकुर को सर्वसम्मति से नया महासचिव चुना गया।समिति के महासचिव शुभम अत्रि ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार करते हुए समिति ने उनके योगदान की सराहना की। इसके बाद उपस्थित विस्थापितों ने योगी ठाकुर के नाम पर सर्वसम्मति जताते हुए उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी।बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि हाउसलेस ग्रांट को लेकर रही। समिति के प्रयासों से पात्र विस्थापित परिवारों के 89 आवेदन भरवाए गए। समिति ने इसे वर्षों से चल रहे संघर्ष के बीच विस्थापितों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।नवनियुक्त महासचिव योगी ठाकुर ने कहा कि समिति प्रत्येक प्रभावित परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की भूमि और मकान श्री रेणुका जी बांध परियोजना से प्रभावित हुए हैं तथा जिन लोगों ने अपनी भूमि की रजिस्ट्री पहले ही एचपीपीसीएल के नाम कर दी है, उनके उचित पुनर्वास, हाउसलेस ग्रांट और अन्य वैधानिक अधिकार सुनिश्चित करवाने के लिए समिति लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक प्रत्येक विस्थापित को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जारी रहेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.