नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक स्टील फैक्ट्री में मेंटेनेंस कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरहेड लैडल क्रेन पर काम कर रहे एक कर्मचारी की करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार निवासी दोराहा, जिला लुधियाना (पंजाब), जो एच.एम. स्टील में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस थाना कालाअम्ब में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि 26 जुलाई 2026 को कंपनी के सीसीएम प्लांट में ओवरहेड लैडल क्रेन पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इस दौरान कई कर्मचारी क्रेन पर काम कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे कर्मचारी विश्वजीत, निवासी करियाबर, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), अचानक लगभग 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर, नाक और कान में गंभीर चोटें आईं। सहकर्मियों ने उसे तुरंत उपचार के लिए स्नेह अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए गए, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस थाना काला आंब ने शिकायत के आधार पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27